राष्ट्रमंडल खेल : शुजाउद्दीन बोले, जीतूंगा स्वर्ण
मलिक ने एक पाकिस्तानी वेबसाइट से बातचीत में कहा, "यह प्रकरण मेरे लिए शर्मसार करने वाला था। मैं अभी भी इसे भूलने की कोशिश करूंगा। ध्वज थामना मेरा हक था। मुहम्मद अली शाह (पाकिस्तानी दल के प्रमुख) ने सिर्फ मेरा हक छीना बल्कि मुझसे और मेरे कोच के साथ दुर्व्यवहार भी किया।"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान मेरी प्राथमिकता है। मैं अपने मुल्क का झंडा ऊंचा करने की कोशिश करूंगा। मैंने महीनों मेहनत की है और उम्मीद करता हूं कि इस सदमे से उबरकर मेलबर्न के प्रदर्शन को फिर दोहराऊंगा"
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन अक्टूबर को आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज लेकर सबसे आगे चलने से जुड़ा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का विवाद भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक के दखल के बाद सुलझ सका।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी दल के प्रमुख शाह ने उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज लेकर सबसे आगे चलने की जिद ठानी थी जबकि आधिकारिक तौर पर यह काम देश के सबसे अच्छे भारोत्तोलक सुजाउद्दीन को करना था। शुजाउ्ददीन ने मेलबर्न के राष्ट्रमंडल खेलो में स्वर्ण जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications