मरे तीसरे दौर में, इवानोविच बाहर
ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत फ़ेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुषों के एकल मुक़ाबलों के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं जबकि पूर्व चैंपियन एना इवानोविच फ़ेंच ओपन के महिला एकल से बाहर हो गई हैं.
एंडी मरे ने ये सफलता अर्जेंटीना के खिलाड़ी युआन इग्नेशियो चेला को 6-2, 6-7 (5-7), 6-2 से हरा कर प्राप्त की.
मरे का अगले दौर में मुक़ाबला 25वीं वरियता प्राप्त साइप्रस के मार्कोस बैगदातिस से होना है. बैगदातिस स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स 4-6, 6-1, 7-5, 6-2 से मात देकर यहां तक पहुंच हैं.
मरे को यह सफलता प्राप्त करने के लिए 24 घंटे तक जूझना पड़ा, क्योंकि बारिश की वजह से खेल में लगातार रुकावट आ रही थी.
उधर अन्य मुक़ाबलों में पूर्व चैंपियन एना इवानोविच फ़ेंच ओपन के महिला एकल से बाहर हो गई हैं.
जबकि नडाल और सरीना विलियम्स के एक मुक़ाबले मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए हैं.
वर्ष 2008 की फ़्रेंच ओपन चैंपियन एना इवानोविच को रूस की एलिसा क्लेबानोवा ने सीधे सेटे में 6-3, 6-0 से हराया.
फ़ेंच ओपन के पांचवे दिन बारिश के चलते मैच साढ़े चार घंटे देरी से शुरू हुए और 16 एकल मुक़ाबले रद्द करने पड़े.
इससे पहले बुधवार को भी दो घंटे बारिश की नज़र हो गए थे.
राफ़ाएल नडाल और सरीना विलियम्स के दूसरे दौर के मैच अब शुक्रवार को होंगे. नडाल अर्जेंटीना के होरेशियो ज़ेबालोस से भिड़ेंगे जबकि सरीना विलियम्स का सामना जर्मनी की जूलिया गॉर्जेस से होना है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
