Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वाडा ने बीसीसीआई को नवंबर 2011 तक का समय दिया

भारत दौरे पर आए वाडा के महानिदेशक डेविड हॉमैन ने कहा कि बीसीसीआई अगर इस उपनियम को लेकर अपना पक्ष साफ नहीं करता है और समय रहते उस पर हस्ताक्षर नहीं करता है तो उसे 'नॉन कॉम्पलाएंट' (जवाब देने में नाकाम) देशों या संस्थाओं की सूची में डाल दिया जाएगा।

हॉमैन ने साफ किया कि इसके कारण खिलाड़ियों को डोपिंग संबंधी नियमों या शर्तो को लेकर किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी और उन्हें पूरे वर्ष 24 घंटे डोप टेस्ट के लिए तैयार रहना होगा।

हॉमैन ने कहा, "हम बीसीसीआई को ऐसी संस्था की सूची में डालने में जरा भी नहीं हिचकेंगे, जिसने हमारी शर्तो का जवाब देने से इंकार कर दिया है। इससे बीसीसीआई की किसी अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में हिस्सा लेने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके लिए उसे एशियाई ओलंपिक समिति से इजाजत लेनी होगी।"

हॉंमैन ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की जिम्मेदारी है कि वह अपने सभी संबद्ध सदस्यों को इस उपनियम पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार करे लेकिन अगर सदस्य इससे इंकार कर देते हैं तो उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा और फिर उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+