फीफा विश्व कप : मैचों के शतक के लिए तैयार हैं क्लोज
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इससे पहले सिर्फ आठ जर्मन खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए 100 या उससे अधिक मैच खेले हैं। इनमें से तीन ऐसे हैं, जिन्होंने पूर्वी जर्मनी के लिए खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
जर्मनी के लिए सर्वाधिक मैच खेलने का रिकार्ड लोथार मैथ्यूज के नाम है। मैथ्यूज ने अपने देश के लिए 150 मैच खेले हैं। क्लोज जानते हैं कि वह मैथ्यूज की बराबरी नहीं कर सकते लेकिन वह जुर्गेन क्लींसमैन और महान फ्रांक बेकनबर की बराबरी जरूर कर सकते हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए क्रमश: कुल 109 और 103 मैच खेले हैं।
क्लोज ने इस विश्व कप में अब तक दो गोल किए हैं। इसके साथ विश्व कप में उनके कुल गोलों की संख्या 12 हो चुकी है। वर्ष 2006 में सर्वाधिक पांच गोल करने वाले क्लोज को अपने देश के लिए विश्व कप में सर्वाधिक 14 गोल करने के गर्ड मुलर के रिकार्ड की बराबरी करने के लिए सिर्फ दो गोल की जरूरत है।
विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड ब्राजील के रोनाल्डो (15) के नाम है। इसके बाद मुलर का नाम आता है जबकि क्लोज तीसरे स्थान पर हैं।
जोएकिम लो की टीम में क्लोज सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वह 32 वर्ष के हैं और 1934 के बाद से जर्मनी की सबसे युवा टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications