Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : श्रीलंका ने जिंबाब्वे को 9 विकेट से हराया (लीड-6)

गेंदबाजों को सम्मिलित प्रयासों के बूते श्रीलंकाई टीम ने 27 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में पहले तो जिंबाब्वे को 118 रनों के मामूली योग पर समेट दिया और फिर 15.2 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्रीलंका की ओर से कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार नाबाद अर्धशतक लगाया जबकि उपुल थरंगा ने 40 रनों की आकर्षक पारी खेली। 59 रन बनाने वाले दिलशान ने अपनी 44 गेंदों की नाबाद पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा। दिनेश चांदीमल 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे की टीम 27 ओवरों तक सीमित किए गए इस मैच में 24.5 ओवरों में 118 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई थी।

सलामी बल्लेबाज हेमिल्टन मासाकाद्जा ने सर्वाधिक 62 रनों का योगदान दिया। मासाकाद्जा ने 69 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया।

जिंबाब्वे के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके। श्रीलंका की ओर से सूरज रांडीव ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि दिलहारा फर्नाडो, असंथा मेंडिस और जीवन मेंडिस को दो-दो विकेट मिले।

सोमवार रात को और मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश के कारण पिच गीली हो गई थी। यही वजह है कि मैच लगभग चार घंटे विलंब के साथ शुरू हुआ। इस मैच को 27-27 ओवरों तक सीमित किया गया है।

जिंबाब्वे की टीम की इस श्रृंखला में पहली हार और श्रीलंका की पहली जीत है। जिंबाब्वे ने बीते शुक्रवार को भारत को हराया था जबकि श्रीलंका की टीम रविवार को भारत के हाथों हार गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+