Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रंखला : भारत के 5 बल्लेबाज आउट (लीड-3)

भारतीय टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के रूप में पहला झटका लगा। कार्तिक 47 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उस समय टीम का कुल योग 58 रन था।

इसके बाद 63 रन के कुल योग पर मुरली विजय भी चलते बने। विजय ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए। दोनों विकेट चार्ल्स लैम्ब ने लिए।

उपकप्तान विराट कोहली (18) और पिछले दो मुकाबलों में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा (13) भी सस्ते में विदा हुए। तेजी से रन चुराने के प्रयास में कप्तान सुरेश रैना (3) भी रन आउट हो गए।

कोहली का विकेट 86, रैना का विकेट 92 और रोहित का विकेट 95 रन के कुल योग पर गिरा। रैना के अलावा रोहित भी रन आउट हुए।

भारतीय टीम ने 30 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। हरफनमौला रवींद्र जडेजा पांच रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि यूसुफ पठान ने दो रन बनाए हैं।

इस मैच के लिए जिंबाब्वे की टीम ने चार स्पिनरों को मैदान में उतारा है जबकि भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वह दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी है।

इस मैच के जरिए टीम इंडिया बीते शुक्रवार को हुए पहले मैच में मिली हार का हिसाब चुकाने का प्रयास करेगी। पहले मैच में मिली हार के गम से उबरते हुए भारतीय टीम ने रविवार को श्रीलंका पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

जिंबाब्वे के लिए यह मैच अहम है क्योंकि पहले मैच में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+