फ्रेंच ओपन : वीनस और सोल्डरलिंग तीसरे दौर में
अमेरिका की वीनस ने बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के एकल मुकाबले में स्पेन की एरांतजा पारा सैंतोंजा को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से पराजित किया।
इसके अलावा 19वीं वरीय रूस की नादिया पेत्रोवा भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। उन्होंने हंगरी की एग्नेस स्जावे को 6-1, 6-2 से मात दी।
पुरुष वर्ग में पिछले वर्ष फाइनल खेल चुके स्वीडन के सोल्डरलिंग ने अमेरिका के गैरवरीय खिलाड़ी टेलर डेंट को आसानी से 6-0, 6-1, 6-1 से पराजित किया।
सोल्डरलिंग के अलावा 29वें वरीय स्पेन के अल्बर्ट मोंटानेस भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। मोंटानेस ने जर्मनी के टोबाएस काम्के को 6-3, 6-2, 6-1 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications