बेल को ब्रिस्टल में शनिवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान पैर में चोट लगी थी। स्कैन के बाद पता चला कि उनके बाएं पैर की हड्डी टूट गई है।
इस चोट के कारण उनका 29 जुलाई से पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है।
इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच अंतिम एकदिवसीय मैच सोमवार को बर्मिघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।
इस श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने पहला मैच जीता था जबकि बांग्लादेश ने दूसरे मैच में पांच रनों से चौंकाने वाली जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड पर बांग्लादेश की यह पहली जीत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।