मल्लेश्वरी ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच मल्होत्रा पर आरोप लगाया था कि वह दशकों से महिला भारोत्तोलकों का शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं और उन्होंने पटियाला में राष्ट्रीय शिविर के दौरान जूनियर खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न किया था।
मल्होत्रा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर किसी प्रकार की सफाई नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने का षड्यंत्र है। मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय भारोत्तोलन टीम की लड़कियों से बात करके सच्चाई का पता लगाया जा सकता है।
मल्होत्रा ने समाचार चैनल 'सीएनएन-आईबीएन' से बातचीत के दौरान कहा, "अगर मैं गलत हूं तो मैं किसी प्रकार की सजा के लिए तैयार हूं लेकिन अगर मैं गलत साबित नहीं होता हूं तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने मेरे ऊपर इस तरह के आरोप लगाए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।