Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वीट विवाद! अंबेडकर का सम्मान करते हैं हार्दिक पांड्या, खुलकर आए सामने

Hardik Paandya clarifies on derogatory language against Dr Bhimrao Ambedkar | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। फेक ट्वीट विवाद में फंसे भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अब खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने अपना पक्ष रखा है। दरअसल बुधवार को पांड्या के खिलाफ जोधपुर पुलिस में कथित विवादित ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। कहा गया था कि इससे पांड्या बुरी तरह फंस सकते हैं। उनके खिलाफ बाबा भीमराव अंबेडकर को लेकर किए गए एक कथित ट्वीट की वजह से शिकायत दर्ज की गई। लेकिन बाद में पता चला कि वो ट्वीट किसी पैरोडी अकाउंट से किया गया था। जबकि पांड्या के वेरीफाइड अकाउंट उससे अलग है।

हालांकि इस विवाद पर अब पांड्या ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि वे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पूरा सम्मान करते हैं। पांड्या ने यह साफ किया कि यह ट्वीट उनकी तरफ से नहीं बल्कि फेक अकाउंट से किया गया है।

उन्होंने कहा कि "मेरे मन में बीआर अंबेडकर और अपने संविधान के लिए काफी सम्मान है। मैं ऐसी कोई बात नहीं कह सकता जिससे किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे।" हार्दिक ने ये भी कहा कि वे इस मामले में कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। हार्दिक के अनुसार वे कोर्ट को बताएंगे कि यह ट्वीट किसी और के द्वारा किया गया है और इससे उनकी इमेज को भी ठेस पहुंचाने की कोशिश हुई है।

Story first published: Friday, March 23, 2018, 8:48 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+