'गोल्डन बूट' की दौड़ में विला सबसे आगे
विला ने अब तक कुल पांच गोल किए हैं जबकि जर्मनी के युवा खिलाड़ी थॉमस मुलर, हॉलैंड के वेस्ले श्नाइडर, अर्जेटीना के गोंजालो हिग्वेन, स्लोवाकिया के राबर्ट विट्टेक और जर्मनी के दिग्गज खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज चार-चार गोल के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। हिग्वेन के नाम इस विश्व कप की अब तक की एकमात्र हैट्रिक दर्ज है।
शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी के हाथों अर्जेटीना की करारी शिकस्त के बाद हिग्वेन और विट्टेक हालांकि इस दौड़ से अब संभवत: बाहर हो चुके हैं लेकिन जर्मनी, हॉलैंड और स्पेन के सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण क्लोज, मिलर और श्नाइडर अब भी अपनी दावेदारी पेश करते दिख रहे हैं।
उरुग्वे के लुइस सुआरेज, घाना के असोमह ग्यान, ब्राजील के लुइस फेबियानो, उरुग्वे के दिएगो फार्लान और अमेरिका के लेंडन डोनोवान तीन-तीन गोलों के साथ इस दौड़ में तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
इसके अलावा 12 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने विश्व कप में दो-दो गोल किए हैं। तीन मौका ऐसा भी आया है जब इस विश्व कप में आत्मघाती गोल हुए हैं। पहला गोल डेनमार्क के खिलाड़ी डेनिएल अगेर के नाम दर्ज है।
दूसरा आत्मघाती गोल दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी पार्क यू यंग के नाम है। तीसरा आत्मघाती गोल ब्राजील के खिलाड़ी फेलिप मेलो ने हॉलैंड के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications