रोहित का भविष्य उज्ज्वल : वार्न
नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने जिंबाब्वे दौरे पर लगातार दो मैचों में दो शतक जड़ने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि रोहित एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल है।
रोहित ने जिंबाब्वे में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ श्रृंखला के पहले मुकाबले में शानदार 114 रन बनाए थे। अंतर्राष्ट्रीय करियर में यह उनका पहला शतक था।
वार्न ने सोमवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के जरिए रोहित की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, "रोहित बेहतरीन लय में है। वह एक अच्छा खिलाड़ी है। उसका भविष्य उज्ज्वल है।"
रोहित के साथी और बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "शानदार शतकों के लिए रोहित को बधाई देता हूं। रोहित और पूरी युवा टीम ने अपने शानदार खेल से हमारा मान बढ़ाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications