राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गुरुवार को 10 सदस्यीय भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई।
बैडमिंटन के महिला वर्ग के एकल मुकाबले में भारत का सारा दारोमदार सायना नेहवाल पर रहेगा जबकि पुरूष वर्ग में चेतन आनंद यह मोर्चा संभालेंगे। सायना विश्व की नम्बर तीन खिलाड़ी हैं जबकि आनंद 17वें स्थान पर हैं।
सायना हाल में बहुत ही शानदार फार्म में रही हैं। हाल ही में उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में उनसे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है।
बैडमिंटन स्पर्धा में कुल 18 स्वर्ण पदक दांव पर रहेंगे। भारत की कोशिश अधिक से अधिक इन पदकों को जीतने की होगी।
ज्वाला गुट्टा और वी. दिजू की जोड़ी मिश्रित युगल में विश्व की 13वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी है। गत सप्ताह हुए विश्व चैम्पियनशिप में यह जोड़ी क्वोर्टरफाइनल तक पहुंची थी।
रूपेश कुमार और सेनावे थामय की पुरूष युगल जोड़ी विश्व की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी है।
टीम इस प्रकार है:-
पुरूष वर्ग : चेतन आनंद, पारूपल्ली कश्यप, सेनावे थामस, रूपेश कुमार और वी. दिजू।
महिला वर्ग : सायना नेहवाल, अदिति मुतातकर, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा और अपर्णा बालन।
मुख्य राष्ट्रीय कोच : पुलेला गोपीचंद।
विदेशी कोच : अतीक जौहरी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications