हॉकी टेस्ट : संदीप की बदौलत भारत ने फ्रांस को 4-3 से हराया (लीड-1)
रविवार को पेरिस के फ्रेंच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन (आईएनएसईपी) मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए संदीप ने 12वें और 65वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला।
हॉकी इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक इसके अलावा तुषार खांडेकर (पांचवें) और कप्तान राजपाल सिंह (69वें) ने मिनट में दो और गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
फ्रांस के लिए फ्रेडरिक सोएज ने शानदार हैट्रिक लगाई लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। सोएज ने छठे, 51वें और 68वें मिनट में गोल किया।
भारत को मैच के तीसरे मिनट में ही बढ़त मिल गई होती लेकिन धर्मवीर सिंह यह मौका चूक गए। इसके बाद कप्तान राजपाल ने संदीप के एक शानदार पास पर एक अन्य पास खांडेकर को दिया, जिसे वह गोल में बदलने में सफल रहे।
फ्रांसीसी टीम ने इस गोल का जोरदार जवाब दिया और सोए के माध्यम से एक मिनट बाद ही बराबरी का गोल दाग दिया। यह गोल काफी हद तक भारतीय रक्षापंक्ति में शामिल सरवनजीत सिंह और दानिश मुज्तबा की गलती का नतीजा कहा जा सकता है।
इसके छह मिनट बाद 12वें मिनट में भारत को पहला पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे गोल में बदलकर संदीप ने स्कोर को 2-1 कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम इसी गोल अंतर से आगे रही।
मध्यांतर के बाद सोएज ने फ्रांस को एक और सफलता दिलाई और स्कोर को 2-2 कर दिया। भारतीय टीम इस गोल से आहत थी और यही कारण है कि उसने अपना आक्रमण बढ़ा दिया।
एक बार फिर संदीप ने भारत को सफलता दिलाई और स्कोर को 3-2 कर दिया। यह गोल भारत को मिले दूसरे पेनाल्टी कार्नर पर हुआ।
तीन मिनट बाद फ्रांस ने सोएज के माध्यम से एक बार फिर बराबरी का गोल करने में सफलता हासिल की। इस गोल के साथ सोएज ने हैट्रिक पूरी की।
मैच बराबरी पर था और दोनों टीमें गोल करने के लिए जोर लगा रही थीं। इसी बीच कप्तान राजपाल ने गुरबाज के एक शानदार क्रास पास पर गोल करके टीम को जीत दिला दी।
यूरोप के एक महीने के लंबे दौरे पर गई भारतीय टीम ने इससे पहले खेली गई तीन मैचों की श्रृंखला में बेल्जियम को 2-0 से पराजित किया था। एक मैच बराबरी पर छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications