IPL के लिए बेताब थे धोनी, टीम के साथी बोले- पिछले 10 साल में ऐसी ट्रेनिंग करते नहीं देखा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण सभी टूर्नामेंट प्रभावित हुए। 29 मार्च को शुरू होने वाला आईपीएल सीजन-13 भी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया। महामारी का कहर ना दिखता तो इस समय मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल रही होती। मार्च की शुरूआत में कई खिलाड़ी इसकी तैयारी में भी जुट गए थे। खासकर महेंद्र सिंह धोनी जो पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप के बाद अब जाकर खेलने का प्लान बना चुके थे। लेकिन उनकी उम्मीदों के साथ-साथ फैंस की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। धोनी चेन्नई में अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस में जुट गए थे कि तभी महामारी ने भारत में पैर पसारते हुए सारा मजा खराब कर दिया। धोनी इस सीजन को लेकर बेताब थे। इसका खुलासा उनके साथियों ने ही किया जो उनके साथ नेट प्रैक्टिस कर रहे थे।

चावला ने बताया कैसे चल रही थी तैयारी
पिछले साल के आखिर में आईपीएल नीलामी में टीम से जुड़ने वाले लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि धोनी अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में बहुत अच्छी लय में दिखे। चावला ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम के हवाले से कहा, ''माही भी पूरा ध्यान लगाकर ट्रेनिंग करते हुए दिखे। वो अच्छी लय में नजर आ रहे थे। जब वो प्रैक्टिस दाैरान बल्लेबाजी करते थे ऐसे प्रतीक होता था जैसे मैच में खेल रहे हों। इसका असर बाकी के खिलाड़ियों पर भी नजर आ रहा था। " चेन्नई ने चावला को पिछले साल ही अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

करते थे 2 या 3 घंटे प्रैक्टिस
चेन्नई सुपर किंग्स के एक अन्य लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने कहा कि कप्तान के उत्साह ने टीम के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा का काम किया। कर्ण ने कहा कि माही भाई हर दिन नेट्स पर 2 या 3 घंटे बल्लेबाजी करते थे। वह जिस तरह से गेंद को हिट कर रहे थे, उसे देखते हुए कोई नहीं कह सकता था कि वह लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं। वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे वह हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा थी। चेन्नई सुपर किंग्स के फीजियो टॉमी सिमसेक ने कहा कि मैंने 10 साल में पहली बार धोनी को विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग करते हुए देखे। यह दिखलाता है कि क्रिकेट पर उनका ध्यान कितना है।

बालाजी ने भी किया जिक्र
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाजी कोच और मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने धोनी को नैसर्गिक खिलाड़ी बताया और कहा कि वह सत्र के लिए तैयार दिख रहे थे। बालाजी ने कहा, " धोनी बेहद फिट हैं। ऐसा नहीं लग रहा था कि वह खेल से बाहर रहे थे। वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे थे और टीम को समय दे रहे थे, उससे साफ था कि उनकी निगाहें नए सत्र पर टिकी हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
