आकाश चोपड़ा ने भारत-पाक खिलाड़ियों से चुनी ऑल टाइम टेस्ट 11, कप्तानों से भरी है टीम
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय के मशहूर कॉमेंटेटर्स में से एक आकाश चोपड़ा ने अपनी ऑल टाइम टेस्ट इलेवन टीम का चुनाव किया है। मजे की बात यह है कि आकाश चोपड़ा ने इस टीम का चुनाव करने के लिये आकाश चोपड़ा ने भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों का चुनाव किया है। आकाश चोपड़ा ने भारत और पाकिस्तान के महानतम खिलाड़ियों के बीच चुनाव कर इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया के जरिये शेयर किया है।
और पढ़ें: भारतीय टीम के पूर्व कोच ने बताया विराट कोहली के करियर का टर्निंग प्वाइंट, ऐसे बने महान
आकाश चोपड़ा ने अपनी ऑल-टाइम इलेवन टीम में जहां भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा है वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तानी गेंदबाजों का। आकाश चोपड़ा ने इस टीम में 7 भारतीय खिलाड़ियों का चुना है जबकि 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी जगह शामिल किया है। सबसे मजेदार बात यह है कि आकाश चोपड़ा की ओर से चुनी गई इस टीम के सभी खिलाड़ी अपने करियर के दौरान कप्तानी कर चुके हैं।
और पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ने के लिये भारत-पाकिस्तान सीरीज चाहते हैं शोएब अख्तर, जानें क्या कहा

कपिल देव-धोनी नहीं बल्कि इमरान खान को बनाया कप्तान
आकाश चोपड़ा ने जिस ऑल टाइम इलेवन को चुना उसमें विश्व कप जीतने वाले 3 कप्तान शामिल हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने टीम की कमान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान को सौंप दिया है। आकाश चोपड़ा की इस टीम में भारतीय टीम को 2 बार विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव और महेद्र सिंह धोनी को शामिल किया है।
फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा, 'मैं आज कुछ मजेदार करना चाहता था, तो मैंने भारत-पाकिस्तान की मिलाकर ऑल-टाइम XI टेस्ट टीम चुनी। यह काफी मुश्किल काम था। एक बात हमें माननी पड़ेगी आगे बढ़ने से पहले और वो ये कि इस टीम में भारतीय बल्लेबाजों और पाकिस्तानी गेंदबाजों को प्राथमिकता मिलेगी।'

कप्तानों से भरी है आकाश चोपड़ा की ऑल टाइम इलेवन
आकाश चोपड़ा ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी भारतीय टीम के पूर्व कप्तानों सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग को पारी का आगाज करने के लिये चुना।
उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि सुनील गावस्कर एक सलामी बल्लेबाज होंगे, क्योंकि उनकी मौजूदगी बिल्कुल जरूरी है। मैं उनके साथ वीरेंद्र सहवाग को लूंगा, जो तीन ट्रिपल सेंचुरी टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके हैं।'

राहुल द्रविड़ नहीं बल्कि एमएस धोनी से विकेटकीपिंग करवायेंगे आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने कहा कि राहुल द्रविड़ को नंबर तीन और नंबर 4 पर सचिन तेंदुलकर से बल्लेबाजी कराना सबसे अच्छा फैसला होगा। इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। जबकि पांचवे और छठे नंबर पर इंजमाम उल हक और जावेद मियांदाद होंगे।
उन्होंने कहा, 'विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए मैं महेंद्र सिंह धोनी को चुनूंगा, हम द्रविड़ को भी इसके लिए चुन सकते थे, लेकिन मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं रखना चाहता था।'

आकाश चोपड़ा ने कपिल देव-इमरान को गेंदबाजी के लिये चुना
आकाश चोपड़ा ने कपिल देव और इमरान खान दोनों को ही इस टीम में चुना है। दोनों ही अपने समय के शानदार ऑलराउंडर रहे हैं।
चोपड़ा ने कहा, 'नंबर आठ और नौ के लिए मैं कपिल देव और इमरान खान को चुनूंगा। इमरान मेरी टीम के कप्तान भी होंगे। इसके अलावा 10वें नंबर पर वसीम अकरम और 11वें नंबर पर अनिल कुंबले होंगे। वकार यूनिस को इस टीम में नहीं चुनना मुश्किल फैसला था को मैं उन्हें 12वें खिलाड़ी के तौर पर चुनता हूं।'

आकाश चोपड़ा की चुनी गई भारत-पाकिस्तान ऑल-टाइम XI टेस्ट टीम
आकाश चोपड़ा की चुनी गई भारत-पाकिस्तान ऑल-टाइम XI टेस्ट टीमः
सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, इंजमाम उल हक, जावेद मियांदाद, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, इमरान खान (कप्तान), वसीम अकरम, अनिल कुंबले। 12वें खिलाड़ी वकार यूनिस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
