Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टॉप रैंक पर दिमेंतिएवा की निगाहें

मेलबर्न, 28 जनवरी: ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली रूस की एलेना दिमेंतिएवा का सपना है कि वो विश्‍व रैंकिंग पर नंबर एक के स्‍थान पर पहुंचें।

रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी एलेना दिमेंतिएवा की नजर सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी पर लगी हुई है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्पेन की कारा साउरेज नावारो को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना चुकीं दिमेंतिएवा लगभग 10 साल से इस सपने के सच होने का इंतजार कर रही हैं।

विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने कहा कि यहां पहुंचने में मुझे दस साल लग गए। मेरे लिए यहां तक का सफर काफी मायने रखता है।

अगले दौर में दिमेंतिएवा का सामना अपने ही देश की दिनारा सफीना से होना है। दिमेंतिएवा को उम्मीद है कि वह इस बाधा को पार करके सेरेना विलियम्स या फिर रूस की ही स्वेतलाना कुज्नत्सोवा के साथ खिताबी मुकाबला खेलने सकेंगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+