Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित

नए कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम अब 20 फरवरी को न्यूजीलैंड पहुंचेगी, जबकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उसे 28 फरवरी को वहां पहुंचना था। भारतीय दौरे की शुरुआत 25 फरवरी को क्राइस्टचर्च में होने वाले ट्वेंटी-20 मैच के साथ होगी।

श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 18 से 22 मार्च तक हेमिल्टन में खेला जाना है जबकि अतिरिक्त टेस्ट मैच 26 से 30 मार्च तक नेपियर में होगा। तीसरा मैच 3 से 7 अप्रैल तक वेलिंग्टन में होगा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस श्रृंखला में केवल दो टेस्ट मैच खेले जाने थे लेकिन बीसीसीआई ने एनजेडसी से इसमें एक और टेस्ट मैच जोड़ने का अनुरोध किया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

नए कार्यक्रम के तहत अब इस श्रृंखला में दो ट्वेंटी-20, पांच एकदिवसीय और तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं। न्यूजीलैंड से लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में व्यस्त हो जाएंगे, जो 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

श्रृंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है :

पहला ट्वेंटी-20 मैच : 25 फरवरी, क्राइस्टचर्च

दूसरा ट्वेंटी-20 मैच : 27 फरवरी, वेलिंग्टन

पहला एकदिवसीय मैच : 3 मार्च, नेपियर

दूसरा एकदिवसीय मैच : 6 मार्च, वेलिंग्टन

तीसरा एकदिवसीय मैच : 8 मार्च, क्राइस्टचर्च

चौथा एकदिवसीय मैच : 11 मार्च, हेमिल्टन

पांचवां एकदिवसीय मैच : 14 मार्च, ऑकलैंड

पहला टेस्ट मैच : 18-22 मार्च, हेमिल्टन

दूसरा टेस्ट मैच : 26-30 मार्च, नेपियर

तीसरा टेस्ट मैच : 3-7 अप्रैल, वेलिंग्टन

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+