फीफा विश्व कप : मैथ्यूज को कप्तान के तौर पर पसंद हैं लाम्ह
लाम्ह चोटिल माइकल बलाक का स्थान लेंगे। बलाक विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। चेल्सी के लिए खेलने वाले बलाक को एफए कप फाइनल मुकाबले के दौरान दो सप्ताह पहले चोट लगी थी। उनकी जगह नया कप्तान बनने वाले लाम्ह के पास 64 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। लाम्ह ने अपना पहला मैच 2004 में खेला था।
लाम्ह की नियुक्ति को लेकर मैथ्यूज ने कहा, "लाम्ह का टीम के सदस्य सम्मान करते हैं। उनके पास काफी अनुभव है और उन्होंने हमेशा ही टीम के लिए अपना 100 फीसदी प्रदर्शन किया है। उनके समर्पण को लेकर किसी के मन में कोई शंका नहीं। मेरे लिहाज से लो का यह फैसला स्वागत योग्य है।"
लो ने गुरुवार को लाम्ह को कप्तान नियुक्त किया था। इसके अलावा लो ने मिडफील्डर बास्तियन स्वेंसटेगर को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। जर्मनी की टीम इन दिनों इटली में अभ्यास कर रही है।
जर्मनी को ग्रुप-डी में आस्ट्रेलिया, सर्बिया और घाना के साथ रखा गया है। उसका पहला मैच 13 जून को आस्ट्रेलिया के साथ है जबकि दूसरा मैच 18 जून को सर्बिया के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications