भारत के खिलाफ सफल टेस्ट आगाज को लेकर आश्वस्त हैं गुपटिल
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने गुपटिल के हवाले से लिखा है, "मैं भारतीय गेंदबाजों की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मैं पहले भी उनका सामना कर चुका हूं और उनकी क्षमता से अच्छी तरह परिचित हूं। मैं अपना पहला टेस्ट मैच खेलूंगा लेकिन इसे लेकर मैं जरा भी भयभीत नहीं हूं। मैं अपने टेस्ट करियर का शानदार आगाज करुं गा।"
अब तक 12 एकदिवसीय और तीन ट्वेंटी-20 मैच खेल चुके गुपटिल और टिम मैंकिंटोश बुधवार को हेमिल्टन के सिडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में किवी पारी की शुरुआत करेंगे। गुपटिल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले ही एकदिवसीय मुकाबले में 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
मैंकिंटोश के साथ पारी की शुरुआत करने को लेकर गुपटिल ने कहा, "टिम के साथ पारी की शुरुआत करने का अनुभव हमेशा से अच्छा रहा है। हमारे बीच काफी अच्छा तालमेल है और हम इसे पहले टेस्ट मैच के दौरान उपयोग में लाने का प्रयास करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications