Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 11: बॉलीवुड ही नहीं इस बार ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा हॉलीवुड का तड़का

नई दिल्ली। आईपीएल 2018 के लिए नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब क्रिकेट के इस महाकुंभ की तैयारी जोरों-शोरों पर है। इस बार के सीजन को खास बनाने के लिए आईपीएल मैनेजमेंट कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। जी हां, दरअसल इस बार आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारे भी चमक बिखेरेंगे। टी-20 लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में उनकी अमेरिका सहित कई अन्य देशों के कलाकारों से भी बात चल रही है।

आईपीएल का 11वां सीजन इस साल सात अप्रैल से 27 मई तक चलेगा। आईपीएल के 11वें सीजन का उद्घाटन समारोह 6 अप्रैल को मुंबई में होगा जिसे भव्य और यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है। राजीव शुक्ला ने एक इंटरव्यू में कहा, 'उदघाटन समारोह व्यापक और भव्य होगा। पिछली बार प्रत्येक स्थान पर समारोह किया गया था, लेकिन इस बार केवल एक स्थान मुंबई में ही होगा, लेकिन वह बड़े स्तर का होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेंगे। हमारी अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों के शीर्ष कलाकारों से बात चल रही है।'

उन्होंने आईपीएल के मैचों के समय को लेकर भी साफ किया है कि अभी तक समय के बदालव में कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। शुक्ला ने साफ किया कि अभी आईपीएल मैचों के समय में बदलाव का फैसला नहीं किया गया है और इस पर संचालन परिषद एक सप्ताह के अंदर फैसला कर लेगी।

आईपीएल वैसे तो पूरी दुनिया में फेमस है लेकिन इस बार इसे अलग तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। शुक्ला ने बताया कि इस बार आईपीएल प्रसारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी किया जाएगा और अंग्रेजी के अलावा चार क्षेत्रीय भाषाओं हिन्दी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु में भी इसका प्रसारण होगा। उन्होंने कहा, 'इस बार प्रसारण 12 चैनलों पर होगा। तीसरे अंपायर के पास गए फैसले में दर्शकों को शामिल करने के पिछली बार के प्रयास को इस बार अधिक परिष्कृत रूप में पेश करने की योजना है। आईपीएल संचालन परिषद ने इसके साथ ही देश में अधिक से अधिक शहरों के अलावा विदेशों में भी फैन पार्क बनाने का फैसला किया है।

Story first published: Monday, February 5, 2018, 14:59 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+