जापान का सूमो पहलवान हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित
तोक्यो। कोरोना वायरस के कहर से खेल से जुड़े खिलाड़ी भी नहीं बच रहे हैं। खबर आई है कि जापान का एक सूमो पहलवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसकी जानकारी जापान सूमो संघ ने शुक्रवार दी। जापान में सूमो की प्रतियोगिताएं काफी लोकप्रिय हैं लेकिन कोविड-19 के कारण उसे अपना एक टूर्नामेंट बंद स्टेडियम में आयोजित करना पड़ा जबकि अन्य टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं। संघ ने कहा कि उनके एक पहलवान को पिछले सप्ताह बुखार था और उसे वायरस से संक्रमित पाया गया है।
इस पहलवान की पहचान उजागर नहीं की गई है।संघ ने कहा कि किसी भी अन्य पहलवान और अधिकारी में कोविड-19 के लक्षण नहीं पाए गये है तथा संक्रमित पहलवान के संपर्क में रहने वाले लोगों को घर में रहने और स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
बता दें कि दुनियाभर में इस महामारी के कारण मृतकों की संख्या 91,830 पहुंच गई। दुनिया में इस संक्रमण के 1,563,847 घोषित मामले हैं। अबतक 345,849 लोग ठीक हो चुके हैं। इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 18,279 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि संक्रमण के 143,626 मामले हैं। स्पेन में संक्रमण के 152,446 मामले हैं जिनमें से 15,238 लोगों ने दम तोड़ दिया है। अमेरिका में संक्रमितों की तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 15,826 लोगों की जान ले ली। वहीं 449,555 लोग संक्रमित हैं। फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत हुई और 112,950 लोग विषाणु का शिकार हुए हैं।
इसके बाद ब्रिटेन में 7,097 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है और पुष्ट मामलों की संख्या 60,733 है। चीन से यह संक्रमण शुरू हुआ था। वहां 3,335 मौत हुई हैं और 81,865 मामले हैं। 77,370 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए। सोमालिया ने भी ऐलान किया है कि कोरोना वायरस से एक की मौत हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
