आईपीएल : नाइट राइर्ड्स की खराब शुरुआत (लीड-5)
अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइर्ड्स टीम ने मात्र आठ रनों के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाज-क्रिस गेल (7) और सौरव गांगुली (0) के विकेट गंवा दिए। दोनों बल्लेबाजों को जहीर खान ने बोल्ड किया।
खबर लिखे जाने तक नाइट राइर्ड्स टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए थे। ब्रैड हॉज दो रन बनाकर खेल रहे थे जबकि वान विर्क ने 10 रन बनाए थे।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस टीम ने जीन पॉल डुमिनी (नाबाद 52) और कप्तान सचिन तेंदुलकर (34) की उम्दा बल्लेबाजी के बूते नाइट राइर्ड्स के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा।
ईस्ट लंदन में खेले जा रहे आईपीएल के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली मुंबई इंडियंस टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाने में सफल रही।
खराब शुरुआत के बावजूद डुमिनी और तेंदुलकर (34) ने मुंबई इंडियंस के लिए उपयोगी पारियां खेलीं। इसके अलावा ग्राहम नेपियर ने 15 रनों का योगदान दिया। अपनी टीम को सम्मानजनक योग देने के प्रयास में डुमिनी ने 37 गेंदों की पारी के दौरान एक चौका और चार छक्के लगाए जबकि तेंदुलकर ने 30 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के जड़े।
तेंदुलकर और डुमिनी के अलावा अभिषेक नायर ने 10 रन, ग्राहम नेपियर ने 15 रन और अंजिक्य रेहाने ने 10 रनों का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या (6) और हरभजन सिंह (6) ने निराश किया।
मुंबई इंडियंस टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। यह उसका छठा मैच है। अब तक खेले गए पांच मैचों में उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
दूसरी ओर, बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली नाइट राइर्ड्स टीम तालिका में आठवें स्थान पर है। उसने छह मुकाबलों से तीन अंक जुटाए हैं। उसे चार मैचों में हार मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications