आईपीएल : राजस्थान के गेंदबाज अमित सिंह भी संदिग्ध एक्शन के घेरे में
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक अमित राजस्थान टीम के दूसरे गेंदबाज हैं, जिनका एक्शन संदिग्ध पाया गया है। इससे पहले कामरान खान का एक्शन भी संदिग्ध पाया गया था। एक्शन पर अंगुली उठाए जाने के बाद से कामरान आईपीएल मैचों में नहीं खेल रहे हैं।
गुरुवार को राजस्थान और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान मैदानी अंपायर डेरल हार्पर और के. हरिहरन ने कुछ मौकों पर अमित के एक्शन को संदिग्ध पाया।
मैदानी अंपायरों ने इसकी जानकारी टीवी अंपायर टेरोन विजेवर्धने को दी। विजेवर्धने ने मैदानी अंपायरों के साथ बैठकर अमित के एक्शन को टीवी पर गौर से देखा। तीनों ने पाया कि अमित के एक्शन में सचमुच कुछ खोट है। इस मामले को फिलहाल राजस्थान रॉयल्स टीम प्रंबधन और आईपीएल की तकनीकी समिति के सामने रखा गया है।
गुरुवार को खेले गए मैच में चार विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' खिताब जीतने वाले अमित तकनीकी समिति का फैसला आने तक खेलना जारी रख सकते हैं। अमित ने दो मैचों में अब तक सात विकेट लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications