सप्ताहभर में काम पूरा करने का दावा
राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर सभी स्टेडियम पूरी तरह तैयार हो जाएँगे. नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष रंधीर सिंह ने यह दावा किया है.
संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट भी मौजूद थे.
रंधीर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान उन्होंने कादरपुर शूटिंग रेंज को छोड़कर सभी आयोजन स्थलों का दौरा किया है.
रंधीर सिंह ने कहा, "जब तक मैंने आयोजन स्थल का दौरा नहीं किया था, मैं काफ़ी चिंतित था. लेकिन अब विश्व स्तरीय सुविधाओं को देखकर मैं यह कह सकता हूँ कि सभी स्टेडियम अच्छी स्थिति में हैं और हमें इस पर गर्व करना चाहिए."
उन्होंने कहा कि पिछले पाँच दिनों के दौरान उन्होंने कादरपुर शूटिंग रेंज को छोड़कर सभी आयोजन स्थलों का दौरा किया है. रंधीर सिंह ने कहा कि कादरपुर शूटिंग रेंज की रिपोर्ट भी सकारात्मक है.
उन्होंने स्वीकार किया कि कहीं-कहीं कुछ काम बाक़ी है, जिसे एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा.
आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट ने कहा कि उन्होंने आयोजन स्थल का निर्माण कर रही एजेंसियों से इस बारे में बात की है कि इन स्थलों को आयोजन समिति के हवाले करने से पहले उन्हें क्लियरेंस सर्टिफ़िकेट लेने की आवश्यकता होगी.
उन्होंने कहा कि ये एजेंसियाँ अलग-अलग विभागों से सुरक्षा या अन्य प्रमाणपत्र लेने की प्रक्रिया में हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
