सुशील ने जीता स्वर्ण, भारतीय टीम को मिले पांच पदक (लीड-1)
सुशील के अलावा राहुल बालासाहेब ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि राजीव तोमर ने 120 किलोग्राम वर्ग में रजत जीता।
रमेश कुमार ने 74 किलोग्राम वर्ग में कांस्य और रवींद्र सिंह ने भी 60 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। सितंबर में फिलनैंड में आयोजित होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय पहलवानों की यह सफलता काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सुशील के लिए यह सफलता विशेष तौर पर मायने रखती है क्योंकि पिछले महीने वह एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले सके थे क्योंकि उन्हें 66 किलोग्राम भार वर्ग के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया था।
इसका कारण यह था कि सुशील का वजन 400 ग्राम अधिक पाया गया था। इसके लिए भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुशील के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया था। महासंघ ने कहा था कि सुशील एक राष्ट्रीय पहलवान के तौर पर अपनी छवि के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications