फुटबाल प्रशासक नासिर अली का निधन
नासिर को ह्रदयघात के बाद रविवार सुबह ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नासिर ने खेल से संन्यास लेने के बाद से दिल्ली सॉकर एसोसिएशन (डीएसए) के सचिव पद से लेकर अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारिणी के सदस्य तक अनेक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वह इंडियन लीग (आई-लीग) समिति के भी सदस्य थे।
वह 2006 के दोहा एशियाई खेलों के दौरान भारतीय टीम के प्रबंधक रहे थे। एआईएफएफ ने अपने बयान में कहा, "नासिर अली निधन दिल्ली और भारतीय फुटबाल के लिए असीम क्षति है।"
नासिर ने 1964 में बतौर डिफेंडर अपना फुटबाल करियर शुरू किया था। दिल्ली के सिटी फुटबाल क्लब और मुगल फुटबाल क्लब जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करने के अलावा वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंटों में खेले।
वह 1994 से 2002 तक डीएसए के सचिव और 2004 से 2008 तक एआईएफएफ की कार्यकारिणी के सदस्य रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications