आईपीएल के विदेश में आयोजन से निराश हैं तेंदुलकर

By Staff

आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान तेंदुलकर ने कहा, "आईपीएल को बाहर ले जाए जाने का फैसला निराशाजनक है। हमें अपने समर्थकों के समक्ष न खेलने की कमी खलेगी। यह एहसास पहले जैसा नहीं होगा।"

तेंदुलकर ने कहा, "आईपीएल में अपने घरेलू मैदानों और उनके बाहर खेलने का अच्छा प्रावधान था। इस बार टीमों को इसकी कमी खलेगी। हालांकि हम आशा करते हैं कि जहां कहीं भी हम खेलेंगे हमें पिछले सीजन जैसा ही उत्साह देखने को मिलेगा।"

आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कप्तान युवराज सिंह ने भी स्वीकार किया कि आईपीएल के दूसरे संस्करण का अनुभव पहले से एकदम अलग होगा। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड का निर्णय है और हम इसका पालन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकारों द्वारा आम चुनावों के चलते मैचाों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा न उपलब्ध करा पाने की बात कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को एक आपात बैठक में निर्णय लिया था कि इस ट्वेंटी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन देश के बाहर किया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, March 23, 2009, 5:00 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+