आईपीएल : स्वदेश में ही कैंप लगाएंगी सुपर किंग्स और डेअर डेविल्स टीमें
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स टीम ने आठ अप्रैल से डरबन में कैंप लगाने का फैसला किया है वहीं दूसरी ओर दिल्ली डेअर डेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले स्वदेश में ही कैंप लगाएंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स का मलिकाना हक रखने वाली कंपनी-इंडियन सिमेंट्स के विपणन प्रमुख राकेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम 31 मार्च या फिर एक अप्रैल से चेन्नई में 10 दिन का कैंप लगाएगी।
इसके अलावा डेअर डेविल्स टीम ने दिल्ली में एक अप्रैल से कैंप लगाने का फैसला किया है। टीम के परिचालन प्रमुख टी.ए. शेखर ने कहा, "हम एक अप्रैल से दिल्ली में कैंप लगाएंगे। इसके बाद हम सात अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।"
आईपीएल का आयोजन 18 अप्रैल से होना है। पहला मैच 18 अप्रैल को केपटाउन में खेला जाएगा जबकि खिताबी मुकाबला 24 मई को जोहांसबर्ग में होना है।
टूर्नामेंट के 59 मैच कुल आठ शहरों में खेले जाएंगे। ये शहर हैं-केपटाउन, जोहांसबर्ग, डरबन, प्रिटोरिया, ईस्ट लंदन, किंबर्ले, बोएमफोंटेन और पोर्ट एलिजाबेथ।
डरबन के किंग्समीड मैदान पर सबसे अधिक 16 मैच खेले जाएंगे जबकि प्रिटोरिया के सेंचुरियन मैदान पर 12 मैच खेले जाने हैं।
जोहांसबर्ग और केपटाउन में आठ-आठ मैच होंगे जबकि पोर्ट एलिजाबेथ में सात और ईस्ट लंदन में चार मैच होंगे। बोएमफोंटेन और किंबर्ले के हिस्से में दो-दो मैच आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications