मैच फिक्सिंग विवाद : सजा से बचने के लिए गवाह बन सकते हैं आमेर (लीड-1)
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि आमेर आईसीसी को वह सब बताने वाले हैं, जिसके कारण वह मैच फिक्सिंग जैसे संगीन अपराध की दलदल में फंसे हैं। जाहिर तौर पर इसकी गाज उनके उन साथियों पर भी गिरेगी, जो फिक्सिंग को लेकर संदेह के घेरे में हैं।
पत्र लिखता है, "आमेर आईसीसी को सच बताने के लिए तैयार दिख रहे हैं। वह नहीं चाहते कि उनकी एक भूल के लिए उनका करियर खत्म हो जाए और यही कारण है कि वह आईसीसी का गवाह बनने का खतरा उठाने के लिए तैयार हो सकते हैं।"
पत्र ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि आमेर इस मामले में आईसीसी और जांच में जुटी स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। इस मामले में आमेर के अलावा बट्ट और आसिफ भी आरोपी हैं।
तीनों खिलाड़ी फिलहाल स्वदेश लौट गए हैं लेकिन सजा की तलवार उन पर अभी भी लटकी हुई है। कुछ दिन पहले आईसीसी ने आमेर के सामने अपना गवाह बनने का प्रस्ताव रखा था। इसके बदले आईसीसी ने दोषी पाए जाने की सूरत में उनकी सजा कम करने की बात कही थी।
आमेर अगर अपना मुंह खोलते हैं तो वह काफी कुछ बट्ट और आसिफ के खिलाफ भी कहेंगे। इस मामले में कई अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों से पूछताछ हो चुकी है। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल भी शामिल हैं।
आमेर इन दिनों पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित अपने गांव चांगा बंगया में हैं और आईसीसी के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। पत्र लिखता है कि आमेर अगर सजा से बचने के लिए अपना मुंह खोलते हैं तो मैच फिक्सिंग से जुड़े कई बड़े राज पर से पर्दा उठ जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications