VIDEO: ड्वेन ब्रावो का यह कैच देखकर यूसुफ पठान भी रह गए हैरान
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का पहला प्लेऑफ मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच से पहले भी अटकलें लगाई जा रही थी की ये मुकाबला बेहद रोमांचक होगा, और हुआ भी कुछ ऐसा ही। धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए हैदराबाद की टीम को बुलाया। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत ठीक नहीं रही। शिखर धवन को इस मैच की और अपने ओवर की पहली गेंद दीपक चहर ने फेंकी और धवन बोल्ड हो गए। गब्बर का पहली ही गेंद पर बोल्ड आना पूरी टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा इसके बाद हैदराबाद का विकेट लगातार गिरता रहा, कप्तान केन विलियमसन भी इस पूरी सीरीज में कमाल के फार्म में थे लेकिन इस मैच में कुछ खाास नहीं कर सके। उन्होंने 15 गेंदों में 24 रन की पारी खेली और आउट हो गए, चेन्नई के गेंदबाजों ने 50 रन पर ही हैदराबाद के 4 विकेट चटका दिए थे। हालांकि ब्रेथवेट की शानादार 43 रनों की पारी की बदौलत हैदराबाद ने 140 रनों का लक्ष्य चेन्नई के सामने रखा था। इस मैच में चेन्नई की गेंदबाजी और फील्डिंग ने सभी को अपना दीवाना बना लिया लेकिन ब्रावो का कैच सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। पूरा वानखेडे़ मैदान ब्रावो के इस कैच को देखकर हैरान रह गया।
हुआ कुछ यूंः गौरतलब हो की इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की पारी शुरू से ही लड़खड़ाती नजर आई, जब यूसुफ पठान बल्लेबाजी करने उतरे तो एक उम्मीद जगी की शायद हैदराबाद की स्थिति सुधर जाए और एक अच्छा लक्ष्य चेन्नई के सामने रखा जा सके लेकिन पठान ने सोचा भी नहीं होगा की वो कुछ इस तरह से आउट हो जाएंगे। दरअसल पठान थोड़ी लय में नजर आ रहे थे टीम का स्कोर 88 रन पहुंच चुका था, ब्रावो ने पठान को गेंद फेंकी तो उन्होंने आराम से उसे खेला लेकिन गुलाटी मारते हुए ब्रावो ने उसे लपक लिया, अपनी ही गेंद पर उन्हें शिकार बनाया। ब्रावो के इस प्रयास और शानदार कैच को देखकर सभी हैरान रह गए, और सभी ने तालियां बजाकर ब्रावो के इस कैच पर खुशी व्यक्त की। गौरतलब हो की इस मैच में चेन्नई ने हैदराबाद को 2 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है।
Story first published: Wednesday, May 23, 2018, 10:35 [IST]
Other articles published on May 23, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
