IPL 11: जीत की खुशी में हर कोई भूल गया चेन्नई सुपरकिंग्स का ये बेहद खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 11 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी करने वाली सुपरकिंग्स ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इतिहास रचते हुए अपना तीसरा खिताब जीता। चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीएसके के लिए फाइनल में शेन वॉटसन ने मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली। इस बीच उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। हालांकि वैसे तो पूरे सीजन में चेन्नई के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड की बौछारें की लेकिन टीम का ये रिकॉर्ड शायद ही कोई जान पाया।

शुरू से ही अलग थे चेन्नई के तेवर
दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले ही मैच से विरोधी टीमों को बता दिया कि इस बार वे किसी भी गेंदबाज को बख्शने वाले नहीं हैं। टीम के सभी खिलाड़ियों ने पहले ही मैच से छक्कों और चौकों की बरसात करनी शुरू कर दी और नतीजा निकला कि उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगा डाले।

ये है वो चेन्नई का रिकॉर्ड, जिसे किसी ने नहीं किया नोटिस
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पूरे सीजन में 145 छक्के लगाए। ये आईपीएल के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड है। दरअसल 145 छक्कों के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। चेन्नई ने विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 2016 में आरसीबी ने 142 छक्के लगाए थे। टीम की तरफ से अकेले विराट कोहली ने 38 छक्के लगाए थे। कोहली आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि 2016 में एबी डिविलियर्स ने 37 और क्रिस गेल ने 26 छक्कों के साथ कोहली का अच्छा साथ दिया था।

विराट के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे वॉटसन
हालांकि इस सीजन चेन्नई के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन कोहली के रिकॉर्ड के बेहद करीब आ चुके थे लेकिन वे इसे तोड़ नहीं पाए। वॉटसन ने 35 छक्के जड़े। वॉटसन को रायडू और धोनी का भी अच्छा खासा साथ मिला। इन तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर खूब छक्के लगाए। 555 रनों के साथ वॉटसन चेन्नई की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

ये हैं चेन्नई के टॉप 5 सिक्सर किंग
चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के शेन वॉटसन ने लगाए। वॉटसन ने 15 मैचों में 35 छक्के जड़े। दूसरे नंबर पर अंबातू रायडू हैं जिन्होंने 16 मैचों में 34 छक्के लगाए। तीसरे नंबर पर कप्तान धोनी रहे जिन्होंने 15 मैचों में 30 छक्के लगाए। वहीं चौथे नंबर पर सुरेश रैना रहे। रैना ने 15 मैचों में 12 छक्के लगाए। पांचवे नंबर पर ब्रावो ने 10 मैचों में 10 छक्के लगाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
