IPL 2018: ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताई आरसीबी के हारने की असली वजह
नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अब कुछ टीमों के लिए आर या पार की स्थिति तक पहुंच गया है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कुछ टीमों को आने वाले सभी मैच जीतने जरूरी हो गए हैं। इन टीमों में विराट कोहली की भी टीम शामिल है। गौरतलब हो की विराट सेना में क्रिकेट जगत के कुछ बड़े नाम शामिल हैं जिनमें एबी डिबिलियर्स, बैंडन मैकुलम और खुद विराट शामिल हैं। बावजूद इसके विराट कोहली की टीम इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में अब तक सफल नहीं हो पाई है। हालांकि मुंबई इंडियंस को हराकर उनके हौसले थोड़े मजबूत जरूर हुए हैं लेकिन आगे की राह उनके लिए अभी भी आसान नहीं है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज क्रिकेटर ने बताया है की आखिर वो कौन सी वजह है जिससे की आरसीबी अभी तक इस मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ सकी है।
मार्क वॉ ने बताई कमीः आईपीएल 11 में बतौर कमेंटेटर और निरीक्षक मौजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव वॉ ने बताया की आरसीबी की अस हालात के जिम्मेदार उनका आखिरी ओवरों में खेला जाने वाला खेल है। एक लेख के माध्यम से वॉ ने बताया की आखिरी ओवरों में आरसीबी का कोई भी गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में कामयाब नहीं रहता है और न ही उऩका विकेट ले पाता है। उन्होंने बताया की आरसीबी अपने मुकाबले जीतते हुए भी हार जाती है। उमेश यादव का जिक्र करते हुए वॉ ने कहा की उमेश बेशक बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं,लेकिन राजस्थान के खिलाफ हुए उन्होंने 4 ओवर में 59 रन दिए जो कि अब तक शायद सबसे महंगा ओवर है। ऐसे में वॉ की नजर में आरसीबी टीम को इस दिशा में काम करने की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
