लसिथ मलिंगा को IPL छोड़ घर वापस आने का मिला अल्टीमेटम
नई दिल्ली। आईपीएल में इन दिनों सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। अगर आईपीएल 11 की बात करें तो यह सीजन अब तक मुंबई इंडियंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। तीन बार की चैंपियन मुंबई की टीम इस बार आठ मुकाबलों में केवल दो मुकाबले ही जीत पाई है। ऐसे में इस टीम की आगे की राह काफी मुश्किल दिखाई दे रही है। मंगलवार को आरसीबी से हुए मुकाबले में मुंबई को जीत की उम्मीद थी लेकिन उन्हें एक बार फिर हार का सामना करना पड़। ऐसे में मुंबई के लिए एक और झटका है लसिथ मलिंगा को अपने देश श्रीलंका में बुलाए जाने का।
मुंबई के गेंदबाजी सलाहकार है मलिंगाः गौरतलब हो की मलिंगा ने अपना आखिरी मैच सात महीने पहले भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेला था। इस बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल के लिए रिटेन नहीं दिया था,लेकिन जब 34 वर्षीय इस गेंदबाज को किसी भी टीम ने जगह नहीं दी थी तो मुंबई ने उन्हें अपने गेंदबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। मलिंगा इन दिनों भारत में हैं और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष थिलांगा सुमाथिपाला ने कहा है कि चयनकर्ता उन्हें वापस टीम में बुलाएंगे। उन्होंने कहा की हमें उनके आईपीएल में खेलने से कोई परेशानी नहीं है लेकिन वो वहां खेल भी नहीं रहे हैं केवल बैठे रहते हैं।
बंद हो सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दरवाजेः एसएससी के सीइओ एश्ले डी सिल्वा का कहना है की अगर लसिथ मलिंगा घरेलू टूर्नामेंट में खेलने से मना करते हैं तो उन्हें अतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा की इस बारे में मलिंगा को सूचित कर दिया गया है लेकिन अगर अब भी वो नहीं लौटते हैं तो हमारी टीम के चयनकर्ता आगे उनके नाम पर विचार करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
