मॉरिस को आउट करते ही सुनील नरेन बन गये IPL के 'खास' स्पिनर
कोलकाता: आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला हुआ। कोलकाता को दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर पहली बार दिल्ली के कप्तान के तौर पर कोलकाता के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। लेकिन कोलकाता ने दिल्ली को 71 रनों से करारी शिकस्त दे दी। कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 200 रन बनाए। दिल्ली को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन दिल्ली की टीम 14.2 ओवर में 129/10 रन ही बना सकी।
इस मैच के दौरान कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन ने इडेन गार्डन में एक नया इतिहास रच दिया। सोमवार को दिल्ली के खिलाफ क्रिस मॉरिस को बोल्ड करते ही नरेन ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। दिल्ली के खिलाफ मैच में नरेन ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने क्रिस मॉरिस, विजय शंकर और मोहम्मद शमी का विकेट लिया। केकेआर के वह सबसे किफायती और सफल गेंदबाज रहे।
नरेन से पहले लसिथ मलिंगा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, विनय कुमार, पीयूष चावला, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, और रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में विकेटों का शतक पूरा कर चुके हैं। ऐसा करने वाले सुनील नरेन पहले विदेशी स्पिनर हैं। नरेन ने 85वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की है और अब उनके नाम IPL में 102 विकेट हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: KKR vs DD Match Report:कोलकाता ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 71 रनों से हराया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
