आईपीएल : डिविलियर्स ने लगाया अर्धशतक (लीड-3)
आठ रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाजों गौतम गंभीर (0) और वीरेंद्र सहवाग (6) का विकेट गंवाने वाली डेयर डेविल्स टीम ने डिविलियर्स और तिलकरत्ने दिलशान (50) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से खबर लिखे जाने तक 15 ओवर के खेल में चार विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए थे।
डिविलियर्स 36 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 54 बनाकर खेल रहे थे जबकि मनोज तिवारी एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। उन्होंने दिनेश कार्तिक (18) के साथ चौथे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। कार्तिक ने अपनी 16 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए।
दिलशान ने अपनी 27 गेंदों की पारी में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दिलशान ने आईपीएल का तीसरा तीव्र अर्धशतक जड़ा। उनका विकेट 76 रन के कुल योग पर गिरा। उन्हें एल्बी मोर्कल ने सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराया।
दिल्ली की टीम ने अपना पहला विकेट गंभीर के रूप में खोया। गंभीर का विकेट लक्ष्मीपति बालाजी के खाते में गया जबकि सहवाग को मनप्रीत गोनी ने मोर्कल के हाथों कैच कराया। सहवाग ने अपनी नौ गेंदों की पारी में एक चौका लगाया।
दिल्ली की टीम का यह दूसरा मैच है। इससे पहले रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में उसने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से पराजित किया था। उस मैच का नतीजा डकवर्थ-लुइस नियम के तहत निकला था।
दूसरी ओर, चेन्नई की टीम अपना तीसरा मैच खेल रही है। इससे पहले उसे एक मैच में हार और एक में जीत मिली थी। आईपीएल के दूसरे संस्करण के उद्घाटन मैच में चेन्नई की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने अपने दूसरे मैच में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को बुरी तरह पराजित किया था।
टीमों की तालिका में दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं लेकिन बेहतर रन औसत के कारण दिल्ली की टीम तालिका में तीसरे और चेन्नई चौथे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications