For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

आईएसएल-5 : एटीके ने मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 3-2 से हराया

नई दिल्ली। दो बार की चैम्पियन एटीके ने रविवार को जवाहलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 3-2 से हरा दिया। यह घर में मेजबान टीम की चौथी हार और हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पाचंवें सीजन की सातवीं हार है। एटीकी की यह चौथी जीत है।

दोनों टीमों का यह 10वां मैच था। एटीके ने तीसरी जीत दर्ज की और मैच से हासिल तीन अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। दूसरी ओर, सातवीं हार के बाद मेजबान आठवें स्थान पर ही बने हुए हैं। उसके अगले दौर में जाने की सम्भावनाएं न के बराबर रह गई हैं।

इस मैच में एटीके लिए कप्तान मैनुएल लेंजारेते ने दो गोल किए। दोनों गोल पेनाल्टी पर हुए। मैच का पहला गोल एटीके के लिए जयेश राणे ने 14वें मिनट में किया लेकिन 10 मिनट बाद ही थोई सिंह ने स्कोर 1-1 कर दिया। 44वें मिनट में लेंजारोते ने पेनाल्टी पर गोल कर एटीके को 2-1 से आगे कर दिया। 80वें मिनट में एटीके को दूसरा पेनाल्टी मिला, जिस पर गोल कर लेंजारोते ने एटीके के लिए तीसरा गोल किया। चेन्नई के लिए दूसरा गोल इसाक वेनमालसावमा ने 88वें मिनट किया।

दो चैम्पियन टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले के रोचक होने की पूरी सम्भावना थी और हुआ भी यही। छठे मिनट से ही दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ जोरदार हमले किए। मैच का पहला हमला एटीके ने किया था। राणे इसके केंद्र में थे लेकिन एली साबिया ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।

एक मिनट बाद ही चेन्नई ने हमला बोला लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। नौवें मिनट में एटीके के लिए बलवंत ने अपने कप्तान लैंजारोते के पास पर अच्छा प्रयास किया लेकिन वह चेन्नई के गोलकीपर संजीबन घोष को नहीं छका सके।

बदले में जयेश ने 14वें मिनट में हितेश शर्मा की मदद से गोल करते हुए एटीके को 1-0 की बढ़त दिला दी। जयेश ने यह गोल 25 गज की दूरी से किया। चेन्नई के गोलकीपर घोष के बगल से गेंद कब गुजर गई, इसकी उन्हें भनक भी नहीं लगी।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच की प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई। चेन्नई ने बराबरी के गोल के लिए पूरा दमखम लगा दिया और इस क्रम में उसे थोई ने 24वें मिनट में सफलता दिलाई। थोई ने मेल्सन आल्वेस के सहयोग से अपनी टीम को बराबरी दिलाई।

लेंजारोते ने 30वें मिनट में अच्छा मूव बनाया था लेकिन वह गेंद को घोष के सिर से ऊपर मार बैठे। लेंजारोते अपनी टीम को आगे करने के प्रयास में जुटे रहे और 39वें मिनट में बलवंत सिंह की मदद से एक और बेहतरीन मौका बनाया लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

44वें मिनट में लगातार प्रयास करते रहने का फल एटीके को मिला और उसे पेनाल्टी मिला। हितेश के शॉट को पोस्ट के ठीक सामने साबिया द्वारा हाथ से रोके जाने के कारण एटीके को पेनाल्टी मिला, जिस पर गोल करते हुए लेंजारोते ने एटीके को एक बार फिर 2-1 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही एटीके ने हमला किया। 51वें मिनट में गेरसन विएरा और बलवंत ने अच्छा मूव बनाया लेकिन विएरा के प्रयास को घोष ने नाकाम कर दिया।

55वें मिनट में एटीके के गोलकीपर अरिंदम ने चेन्नई का एक अच्छा प्रयास नाकाम कर दिया। 79वें मिनट में एटीके को कार्नर मिला और इस पर बॉक्स के अंदर फाउल होने पर एटीके को पेनाल्टी मिला। पेनाल्टी पर 80वें मिनट में गोल करते हुए लेंजारोते ने एटीके को 3-1 से आगे कर दिया। फाउल के दौरान चेन्नई के दो खिलाड़ियों-लालडिंलियाना रेंथेली और कार्लोस सालोम को पीला कार्ड भी मिला।

चेन्नई ने हालांकि यहां हार नहीं मानी और हमले जारी रखे। 88वें मिनट में इसाक ने थोई की मदद से गोल करते हुए अपनी टीम की वापसी करानी चाही। 93वें मिनट में चेन्नई ने अच्छा मूव बनाया और बराबरी करने की कोशिश लेकिन थोई का प्रयास अरिंदम की अंगुलियों को छूते हुए गोलपोस्ट के ऊपर से चला गया।

Story first published: Monday, December 3, 2018, 10:05 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+