आस्ट्रेलियन ओपन : महिला एकल खिताब के लिए भिड़ेंगी सेरेना और सफीना (लीड-1)
पिछले साल फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलने वाली सफीना जहां अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए कोर्ट पर उतरेंगी वहीं सेरेना का प्रयास चौथी बार आस्ट्रेलियन ओपन और कुल 10वीं बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना होगा।
गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में तीन बार की चैंपियन सेरेना ने जहां चौथी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी एलिना दिमेंतिएवा को हराया वहीं सफीना अपने देश की वेरा ज्योनारेवा को हराने में सफल रहीं।
सेरेना ने शानदार खेल दिखाते हुए दिमेंतिएवा को 6-3, 6-4 से पराजित किया जबकि सफीना ने ज्योनारेवा को 6-3, 7-6 (7-4) से हराया।
27 वर्षीय सेरेना ने 2003, 2005 और 2007 में यह खिताब जीता है जबकि छठी बार आस्ट्रेलियन ओपन खेल रहीं सफीना 2004 और 2007 में तीसरे दौर तक का सफर तय कर चुकी हैं।
मैच के बाद सफीना ने कहा, "मेरे लिए आस्ट्रेलियन ओपन काफी मायने रखता है। मैंने अपने भाई (मरात साफिन) को यह खिताब जीतते हुए देखा है। आज भी वह मुकाबला देखकर मेरी आंखें भर आती हैं। मेरा भाई मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहा है।"
दूसरी ओर, सेरेना ने कहा कि नए साल में वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं। बकौल सेरेना, "मैं नए साल में अपने प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन आज मैंने अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया, हालांकि मुझे इसका मलाल नहीं है। मैंने मैच के दौरान कुछ यादगार पल बिताए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications