सौरव गांगुली की एटलेटिको डी कोलकाता ने जीता सुपर लीग
मुंबई। सुपर लीग के फाइनल मुकाबले में सौरव गांगुली की टीम एटलेटिको डि कोलकाता ने जीत लिया है। एटलेटिका डि कोलकाता ने केरला ब्लास्टर्स को 1.0 से हराकर पहला इंडियन सुपर लीग फुटबाल खिताब जीत लिया। मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मैच में रफीक ने आखिरी मिनटों गोल कर कोलकाता को जीत दिला दी है।
मुकाबला शुरु होने के बाद 90 मिनट तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, लेकिन कोलकाता टीम के रफीक ने चार मिनट के अतिरिक्त समय के आखिरी मिनट में गोल दाग कर कोलकाता की जीत पक्की कर दी। आपको बता दें कि रफीक 74वें मिनट में मैदान में आये थे।
क्रिकेट के बादशाह सचिन तेंदुलकर और 'बंगाल टाइगर' सौरभ गांगुली अपनी-अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। फाइनल शुरू होने से पहले रंगारंग समापन समारोह हुआ जिसमें तेज संगीत, भव्य रोशनी, एक्रोबेटिक्स और स्टंट ने दर्शकों का मन मोह लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
