Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई को राजस्व में कमी की आशंका

बीसीसीआई के मुताबिक इंग्लैंड के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रंखला, पाकिस्तान दौरा और चैंपियंस ट्राफी के टाले जाने के कारण उसे कम से कम 120 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, "इंग्लैंड के साथ होने वाले दो एकदिवसीय मैचों और पाकिस्तान दौरे के रद्द होने तथा चैंपियंस ट्राफी के टाले जाने से बीसीसीआई को 120 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।"

बीसीसीआई ने हालांकि साफ किया कि नुकसान के बावजूद उसके पास देश में क्रिकेट को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त धनराशि है। बोर्ड ने कहा कि उसके सभी प्रायोजक आज भी उसके साथ हैं।

बीसीसीआई की कार्यकारिणी में इस बात का फैसला भी किया गया कि सभी राज्य क्रिकेट संघों को अपने यहां अधिक से अधिक संख्या में मैदान और स्तरीय पिच बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे कि जूनियर स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+