Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप: असली सितारे रहे 'बाबा ऑक्टोपस'

पॉल ने फाइनल मुकाबले से पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि इस बार का विजेता स्पेन है। रविवार को यही हुआ। इनेएस्ता के शानदार गोल की बदौलत स्पेन ने हॉलैंड को 1-0 से मात दी और उसने पहली बार फुटबाल विश्व कप में खिताब अपने नाम किया।

वैसे इस टूर्नामेंट में यह पहला मौका नहीं था जब ऑक्टोपस की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। इस टूर्नामेंट में इस ऑक्टोपस की ओर से कुल आठ बार भविष्यवाणियां की गईं और सभी सटीक रहीं। उसने जर्मनी को प्लेऑफ मुकाबला का विजेता चुना था। मैच के बाद नतीजा जर्मनी के पक्ष में रहा। जर्मनी ने उरुग्वे को 3-2 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया।

पॉल ने स्पेन और जर्मनी के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। उसकी इसी पूर्वानुमान के अनुसार स्पेन ने जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। इससे पहले उसने भविष्यवाणी की थी कि जर्मनी की टीम आस्ट्रेलिया, घाना, इंग्लैंड एवं अर्जेटीना के खिलाफ जीत जाएगी लेकिन सर्बिया और स्पेन से उसे हार झेलनी पड़ेगी। अचरज की बात यह है कि बिल्कुल इसी तरह हुआ।

ऑक्टोपस के पूर्वानुमान के अनुसार ही जर्मनी ने आस्ट्रेलिया और अर्जेटीना को बुरी तरह मात दी। इन दोनों टीमों को जर्मन खिलाड़ियों ने 4-0 के अंतर से धूल चटाई। सर्बिया और स्पेन के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी थी। स्पेन के खिलाफ मिली हार के बाद जर्मन प्रशंसकों ने इस ऑक्टोपस के खिलाफ खुलकर अपने गुस्से का इजहार किया था। इस वजह से इसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि यह ऑक्टोपस वर्ष 2008 के यूरो कप के दौरान चर्चा में आया था। उस दौरान इसने छह भविष्यवाणियां की थी जिनमें से पांच सही साबित हुई थीं। फाइनल मुकाबले में इसने जर्मनी को विजेता बताया था जबकि स्पेन को जीत मिली। अब तक इसकी सिर्फ यही भविष्यवाणी गलत रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+