Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईएसएल 2016: यूनाइटेड एफसी को हराकर शीर्ष पर पहुंचा कोलकाता

गुवाहाटी। पहला हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार खेल की बदौलत एटलेटिको डी कोलकाता ने नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-1 से हरा दिया।

गुवाहाटी में शुक्रवार शाम खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन के मैच को जीतकर कोलकाता टूर्नामेंट में नंबर एक हो गया है। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

नार्थईस्ट और कोलकाता दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर शीर्ष स्थान पर कब्जा करने के इरादे से उतरी थीं। इसमें बाजी कोलकाता के हाथ लगी।

पहला हाफ नार्थइस्ट, दूसरा कोलकाता के नाम

पहले हाफ में नार्थईस्ट का पलड़ा भारी रहा। 39 वें मिनट में मिलियानो अल्फारो ने निर्मल छेत्री के क्रास पर गोल कर नार्थइस्ट को बढ़त दिला दी। पहले हाफ में नार्थइस्ट 1-0 से आगे रहा।

पहले हाफ में 1-0 से पिछड़ रही कोलकाता ने शानदार खेल दिखाया। स्ट्राइकर हेल्दर पोस्टिगा ने 69 वें मिनट में गोल करके स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। वहीं 82 वें मिनट में जुआन बेलेनकोसो ने दूसरा गोल कर कोलकाता की जीत पक्की कर दी।।

इस जीत के साथ ही कोलकाता 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि नार्थईस्ट इस हार के बाद 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+