नाइट राइडर्स ने मुर्तजा को 6 लाख डॉलर में खरीदा
खास बात यह रही कि मुर्तजा के बदले बोली लगाने की प्रक्रिया आईपीएल की अब तक की सबसे लंबी प्रक्रिया रही।
मुर्तजा की मूल कीमत मात्र 50,000 डॉलर थी। मुर्तजा के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की नाइट राइडर्स और प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बीच खासतौर पर आक्रामक अंदाज में बोली लगाई गई।
बॉलीवुड के दो दिग्गजों के बीच बोली की यह प्रक्रिया 20 मिनट तक चली लेकिन अंतत: प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में जीत शाहरुख खान की टीम की हुई।
यह अलग बात है कि खुद शाहरुख नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। उनके बदले उनकी सहयोगी और बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने बोली लगाई।
कोलकाता की टीम से जुड़ने के साथ मुर्तजा बांग्लादेश के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। 25 साल का यह हरफनमौला खिलाड़ी अब तक 103 एकदिवसीय मैचों में 135 विकेट ले चुका है। मुर्तजा बांग्लादेशी टीम के उपकप्तान भी हैं।
जानकारों का मानना है कि कोलकाता की टीम ने मुर्तजा के लिए इतनी अधिक बोली लगाकर बड़ा दांव खेला है। इसके पीछे की रणनीति यह है कि अपने देश में सुपरस्टार का दर्जा रखने वाले मुर्तजा को खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में बांग्लादेशी दर्शक कोलकाता पहुंचेंगे, जिससे कोलकाता की टीम को अधिक से अधिक आय हो सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications