Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कतर ओपन : रोडिक को हराकर मरे ने बरकरार रखा खिताब

खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट' के मुताबिक मरे ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमेरिका के एंडी रोडिक को 6-4, 6-2 से पराजित किया।

टूर्नामेंट के तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मरे ने पीठ में तकलीफ के बावजूद खिताबी मुकाबला खेला और शानदार तरीके से जीत हासिल कर खिताब की रक्षा की।

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के साथ शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान ही मरे की पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उस मैच के बाद मरे ने कहा था कि तकलीफ बढ़ी तो वे फाइनल मुकाबला छोड़ सकते हैं।

फाइनल मैच से पहले भी मरे की तकलीफ बरकार रही लेकिन इसके बावजूद वे कोर्ट पर उतरे और 70 मिनट के भीतर रोडिक की चुनौती को ध्वस्त कर दिया।

मरे ने अपने करियर के नौवें एटीपी खिताब के साथ 19 जनवरी से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

मरे वर्ष 2008 के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें फेडरर के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+