Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम में जल्द वापसी करेंगे आसिफ: पीसीबी

कराची, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख एजाज बट्ट को भरोसा है कि डोपिंग का आरोप झेल रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ जल्द ही राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे।

पीसीबी प्रमुख ने एक साक्षात्कार में कहा कि आसिफ का अपराध बहुत गंभीर नहीं हैं। आसिफ को जैसे ही इस मामले में बरी किया जाता है उनका चयन राष्ट्रीय टीम में कर लिया जाएगा।

बट्ट ने कहा, "विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से बातचीत चल रही है और मेरा मानना है कि आसिफ पर लंबे समय तक प्रतिबंध नहीं रहेगा।"

उल्लेखनीय है कि आसिफ इस समय दो मामलों को झेल रहे हैं। पहला मामला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समय डोपिंग का है। इसके अलावा वह पिछले वर्ष जून में दुबई हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए थे।

इससे पहले स्पोर्ट्स मेडिसीन (एसएमएपी) के अध्यक्ष दानिश जहीर ने कहा था कि आसिफ पर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+