हॉकी टेस्ट : संदीप की हैट्रिक, भारत की दूसरी जीत (लीड-1)
हॉकी इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पेरिस के फ्रेंच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन (आईएनएसईपी) मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में संदीप ने 12वें, 37वें और 47वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नरों पर अपनी टीम के लिए लगातार तीन गोल किए।
इसके अलावा कप्तान राजपाल सिंह ने 39वें, मोहम्मद आमिर खान ने 55वें और हरि प्रसाद ने 58वें मिनट में गोल करके टीम को मजबूती प्रदान की। इस श्रृंखला में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त कायम कर ली है। उसने रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की थी। उस मैच में भी संदीप ने दो गोल किए थे।
मार्च में नई दिल्ली में खेले गए एफआईएच विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने के कारण टीम से बाहर किए गए संदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर टीम में अपनी उपयोगिता साबित की है। उन्हें अजलान शाह कप के लिए नहीं चुना गया था।
श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम हॉलैंड के लिए रवाना हो जाएगी, जहां उसे टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। हॉलैंड दौरे के बाद टीम स्वदेश लौट आएगी।
यूरोप के एक महीने के लंबे दौरे पर गई भारतीय टीम ने इससे पहले खेली गई तीन मैचों की श्रृंखला में बेल्जियम को 2-0 से पराजित किया था। एक मैच बराबरी पर छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications