भारत ने सस्ते में गंवाए चार विकेट
सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग 17 रन बनाकर रन आउट हो गए. वे पिछली पारी में भी कुछ कमाल नहीं कर सके थे. उनके बाद पिछली पारी के हीरो रहे राहुल द्रविड़ बिना खाता खोले ही वापस पविलियन लौटे.
19 गेंदों का सामना कर राहुल ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गए. सचिन भी केवल पाँच रन ही बना पाए. लक्ष्मण से भारत को काफ़ी उम्मीद थी लेकिन 15 रन बनाकर वे रन आउट हो गए. अभी गौतम गंभीर और युवराज सिंह क्रीज़ पर हैं.
अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खराब मौसम के कारण करीब डेढ़ घंटे देर से शुरू हुआ. चौथे दिन यानी सोमवार को मैच शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही इंग्लैंड की पूरी टीम 302 रनों पर सिमट गई.
मैच के चौथे दिन इंग्लैंड चार विकेट गंवा कर सिर्फ 20 रन ही बना सका. इंग्लैड पर 151 रनों की लीड बरकरार है.
भज्जी ने विकेट लिए
सोमवार की सुबह पूरी तरह हरभजन के नाम रही. भज्जी ने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को पूरी तरह बिखेर दिया.
सोमवार के मैच शुरू होते ही इंग्लैंड को सुबह-सुबह ही करारा झटका लगा. पिच पर इंग्लैंड की कमान संभालने उतरे प्रायर हरभजन की गेंद पर धोनी के हाथों कैच आउट हो गए. वह सिर्फ दो रन ही बना पाए.
उसके बाद खतरनाक हो रहे भज्जी ने अपने दूसरे ओवर में ब्रॉड को एक रन पर बोल्ड कर दिया. भज्जी को देखकर जोश में आए ज़हीर ने भी स्वान को अपना शिकार बनाया. वह तीन रन बना पाए.
आखिरी विकेट के तौर पर पनेसर भी दो रन पर हरभजन की गेंद पर गंभीर के हाथों कैच आउट हो गए और इंग्लैंड का स्कोर 302 ही रह गया.
भारत की ओर से भज्जी ने चार, ज़हीर ने तीन, मिश्रा ने दो और इशांत ने एक विकट लिए.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
