ट्वेंटी-20 मैच : आस्ट्रेलिया 52 रनों से जीता (लीड-1)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए जबकि मेहमान टीम 18 ओवर में 130 रनों पर पेवेलियन लौट गई।
आस्ट्रेलिया की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी डेविड हसी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि नेथन ब्रेकन, शान टेट और बेन हिफेनहॉस ने दो-दो विकेट लिए। जेम्स होप्स को भी एक विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से जे.पी. डुमिनी ने सबसे अधिक 78 रनों का योगदान दिया। वैन जार्सवेल्ड ने 15 और एल्बी मोर्कल ने 12 रन बनाए। मेहमान टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।
इससे पहले, अपना पहला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आस्ट्रेलिया के लिए ताबड़तोड़ 89 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रिकी पोंटिंग ने 21 और डेविड हसी ने 19 रन बनाए।
वार्नर ने अपनी 47 गेंदों की पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए। वार्नर ने 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस तरह उनके नाम ट्वेंटी-20 मैचों का दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड दर्ज हो गया। उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर 50 रन ठोंक दिए थे। यह वही मैच था, जिसमें युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 38 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि मखाया एंटिनी और मोर्कल ने दो-दो विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications