न्यूजीलैंड का जिंबाब्वे दौरा अगले साल तक के लिए टला
एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वॉन ने कहा कि उन्होंने जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड (जेडसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओजिएस ब्वू्ते से बातचीत के बाद इस दौरे को टालने का फैसला किया है।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी सरकार अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड भेजने के पक्ष में नहीं है।
की ने कहा था, "हम जिंबाब्वे की सरकार का समर्थन नहीं करते हैं। हम वहां घट रही घटनाओं का भी समर्थन नहीं करते, लिहाजा हम अपनी टीम को वहां नहीं भेज सकते। हम ऐसा कोई संकेत नहीं देना चाहते, जिससे कि यह लगे कि हम किसी भी रूप में वहां की सरकार का समर्थन करते हैं।"
वॉन ने बताया कि उन्होंने जिंबाब्वे सरकार को इस बात की जानकारी दे दी है। प्लेअर्स एसोएिसशन के अध्यक्ष हीथ मिल्स ने भी सरकार और एनजेडसी के इस फैसले का स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications