विराट ने बताया क्या है उनकी फैमिली प्लानिंग और कब उन्हें चाहिए बच्चे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हैं। इनके फैंस ने भी इस जोड़ी को विरुष्का का नाम दिया है और अक्सर ये दोनो भी अपने प्रशंसकों को नाराज नहीं करते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। गौरतलब हो की लंबे समय से चले आ रहे रिलेशन को विराट और फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर माह में इटली में शादी कर ली थी। विराट और अनुष्का दोनों ही अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में काफी व्यस्थ हैं लेकिन अक्सर वे एक दूसरे के लिए समय निकालते हैं और अपनी तस्वीरें भी साझा करते हैं। विराट कोहली ने अब एक इंटरव्यू में बताया की अनुष्का ने उनकी जिंदगी बदल दी है, इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने होने वाले बच्चे को लेकर भी खुलासा किया।
विराट ने किया खुलासाः इस इंटरव्यू के दौरान विराट ने बताया की जब से मैं अनुष्का से मिला हूं तब से मेरी जिंदगी में बहुत खास बदलाव आ गए हैं क्योंकि वो एक कमाल की और बहुत सकारात्मक हैं। जब भी मैं मुश्किल में होता हूं अनु्ष्का मुझे उस मुश्किल से निकालती हैं और सही रास्ता दिखाती हैं। कोहली ने बताया की मैं चाहता हूं इस जन्म में ही नहीं बल्कि हर जन्म में वो मेरे साथ रहें। इस दौरान पहली बार अपने बच्चे को लेकर विराट ने खुलासा करते हुए कहा की वो चाहते हैं की जब भी उनके बच्चे हों वो उनके साथ पूरा वक्त बिताएं और उन्हें समय दें। विराट ने कहा की उनकी भी जिंदगी है, एक परिवार है और उनका परिवार पूरा समय चाहता है। कोहली ने स्पष्ट तौर पर बताया की वो चाहते हैं की जब उनके बच्चे हों तो सिर्फ वो उन्हें अपना समय दें बजाय की अपनी प्रोफेशनल जिंदगी पर। गौरतलब हो की अभी हाल ही में विराट ने अनुष्का को घर का कप्तान बताया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
